हिन्दी सेवी सम्मान
‘शब्दम्’द्वारा हिन्दी और उसकी संस्कृति के लिए विशिष्ट एवं मूल्यवान कार्य करने वाले एक व्यक्ति को हर वर्ष‘हिन्दी सेवी सम्मान’प्रदान किया जाता है। देश के विशिष्ट नागरिक अपने मूल कार्य के साथ हिन्दी को बढ़ाने में रुचि और समर्पण दिखाएं इस सम्मान के पीछे शब्दम् का यही उद्देश्य है।
21 जुलाई को गुरूपूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष का ‘हिन्दी सेवी सम्मान’ विख्यात भागवत् वक्ता एवं हिन्दी सेवी पंडित श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री ‘ठाकुरजी’ को प्रदान किया गया। वृदावन में भागवत् कथा के आयोजन में बजाज इलैक्ट्रीकल्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं शब्दम् के वरिष्ठ सदस्य श्री शेखर बजाज ने सम्मान पत्र के साथ अभिनंदन पत्र अंगवस्त्र श्रीफल एवं गुप्त सम्मानराशि श्री ठाकुरजी को भेंट की।
आयोजन में श्रीमती किरण बजाज द्वारा भेजे गए संदेश के माध्यम से ठाकुरजी की हिन्दी सेवा पर प्रकाश डालते हुए‘शब्दम्’ का परिचय प्रस्तुत किया गया। संदेश में लोगों से हिन्दी को अपनाने एवं उसका प्रचार-प्रसार करने का निवेदन भी किया।
शब्दम् द्वारा पूर्व में दिए गए हिन्दी सेवी सम्मान शब्दम द्वारा पिछले कुछ वर्षों में हिन्दी सेवी के रूप में जो लोग सम्मानित किए गए उनमें मुख्य हैं मुक्तक रचयिता श्री लाखन सिंह भदौरिया सांसद एवं कवि श्री उदयप्रताप सिंह मुबई के साहित्यकार एवं गजलकार श्री नंदलाल पाठक हिन्दी सेवी पद्मभूषण न्यायमूर्ति चंद्रशेखर धर्माधिकारी मराठी भाषी हिन्दी साहित्यकार डा चंद्रकांत वांदिवडेकर प्रख्यात साहित्यकार एवं आलोचक प्रो नामवर सिंह एवं पत्रकार श्री वेदप्रताप वैदिक।
पंडित श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री ‘ठाकुर जी’ के बारे में:
सरस्वती के वरदपुत्र श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री ‘ठाकुरजी’ श्रीमद्भागवत के मर्मज्ञ होने के अलावा रामचरित मानस की कथा भी सुनाते हैं। ऐसे में आपके हृदय में रामायणी गंगा और भागवती यमुना का संगम कहा जा सकता है। आपकी ज्ञानमयी वाणी को सुनने के लिए अहिन्दी क्षेत्रों के लोग भी हिन्दी को समझने के लिए लालायित हो उठते हैं।
आपने पंद्रह वर्ष की अवस्था से पिछले 38 वर्षों के दौरान निरंतर विभिन्न प्रांतों एवं देश-विदेश में भागवत कथा रामचरित मानस कथा एवं गीता प्रवचन के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रसार किया है। आपकी लोकप्रियता अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर हिन्दी भाषा को गौरव प्रदान कर रही है।
हिन्दी सेवी सम्मान का फोटो परिचय

शब्दम् हिन्दी सेवी सम्मान का प्रमाणपत्र

श्रीकृष्णचंद ठाकुरजी को सम्मान भेंट करते हुए श्री शेखर बजाज

सम्मान समारोह में उपस्थित श्रोतागण।
![]()



