हिन्दी प्रसार

हिन्दी प्रसार हेतु शब्दम् ने विभिन्न कार्य किया है।

ग्रामीण हिन्दी साहित्यप्रेमी श्रोताओं और पाठकों के लिए शब्दम् ने ग्रामीण अंचलों में 'शब्दम् वाचनालयों' की स्थापना का बीड़ा उठाया है, तीन वाचनालयों की स्थापना हो चुकी है। साथ ही 'कृषक काव्य सम्मेलन' का आयोजन कर ग्रामीण कवियों को उनकी रचनात्मकता को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। शिकोहाबाद, उ.प्र. के महाविद्यालयों में 'शब्दम् प्रकोष्ठों' की स्थापना प्रारम्भ हो गयी है। यह सारे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे।

pustakalay

'शब्दम' पुस्तकालय तथा वाचनालय

इसकी स्थापना हिन्द लैम्प्स परिसर स्थित स्टाफ क्लब में की गयी है। पुस्तकालय में हिन्दी साहित्य की चुनी हुई पुस्तकें उपलब्ध हैं। वाचनालय में विभिन्न साहित्यिक पत्र एवं पत्रिकाएँ मँगायी गयी हैं। जन साधारण को स्तरीय हिन्दी साहित्य उपलब्ध हो सके, यह 'शब्दम' का प्रयास है।



vimla bajaj

श्रीमती विमला बजाज संगीतालय

इस संगीतालय का उदघाटन 11 अप्रैल, 2004 को हिन्द परिसर, शिकोहाबाद, उ.प्र. मॅ श्री शेखर बजाज, चेयरमैन, हिन्द लैम्प्स ने अपनी माँ स्वर्गीय श्रीमती विमला बजाज की स्मृति में किया। इस अवसर पर आगरा के प्रसिद्ध सितार वादक श्री अरविन्द एवं तबला वादक श्री मनोज शर्मा ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

श्रीमती विमला बजाज स्वयं में शास्त्रीय संगीत की पारखी एवं सितार वादिका थीं। मुम्बई में उनका आवास, देश-विदेश के संगीतकारों का प्रिय स्थल रहा और उन्होंने सदैव साहित्य, संगीत एवं कला के विकास में अपना योगदान दिया।

इस संगीतालय में छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी जाती है तथा समय-समय पर भारतीय संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।

हिन्दी दिवस सप्ताह

हिन्दी दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
हिन्दी दिवस (14 सितम्बर, 2005) के अवसर पर हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं।

समस्त प्रतियोगिताएँ हिन्द लैम्प्स परिसर स्थित शिक्षा प्रकाशालय में दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हुईं। प्रतियोगिताओं की तीन श्रेणियाँ, जिनमें कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 8 तक), मध्यम वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) तथा वरिष्ठ वर्ग (कक्षा स्नातक से स्नातकोत्तर तक) थीं।

shabdam hindi prose poetry dance and art

next article